Thursday, December 11, 2025
Google search engine
Homeराज्यहोली पर बिहार के लिए रेलवे चलाने जा रही ये विशेष ट्रेनें,...

होली पर बिहार के लिए रेलवे चलाने जा रही ये विशेष ट्रेनें, यात्रियों को होगी सुविधा ।

इस बार होली के त्योहार में अगर आप घर आना चाहते है तो आपके लिए खुशखबरी है, बिहार और यूपी के विशेष रूप से प्रचलित इस पर्व के मध्यनजर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है वही उनमे से कुछ ट्रेनो को चलाने का रेलवे ने ऐलान भी कर दिया है । जिसमे पुणे-पटना एक्सप्रेस व गांधीधाम से भागलपुर के बीच एक एक ट्रेन है जबकि बाकी अन्य ट्रेनों के चलाये जाने का ऐलान भी रेलवे जल्द करेगी । पुणे से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन सेवा 5 मार्च से शुरू होगी । इस ट्रेन के चलने की समय सारिणी रेलवे ने जारी कर दी है ।

इस ट्रेन की गाड़ी संख्या 03253 रखी गयी है जो 5 मार्च सुबह 10 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन साम 6 बजकर 20 मिनट पर पुणे पहुचेगी उसी तरह गाड़ी संख्या 03254 शुक्रवार 6 मार्च को रात के 8 बजकर 45 मिनट पर पुणे से रवाना होगी जो रविवार सुबह 7 बजे पटना पहुचेगी ।इसी तरह ये ट्रैन आगे 12 व 13 मार्च को भी रवाना होगी । इस ट्रेन को बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है ।

गांधीधाम से भागलपुर होली स्पेशल जल्द

पश्चिमी रेलवे ने गाँधीघम से भागलपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है जो गांधीधाम से भागलपुर के बीच 6 मार्च से शुरू होगी । ये ट्रैन अहमदनगर, नांदेड़, भिवंडी, कोटा जैसे कई स्टेशनों पर रुकेंगी । बता दे की रेलवे इन ट्रेनों के अलावा भी कई और होली स्पेशल ट्रेनों के चलाये जाने की तैयारी में है जिसकी जानकारी आपको हम अपने खबरों के माध्यम से देते रहेंगे ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments