रेलवे की योजना अनुसार अगर अगले कुछ महीने उसके अनुरूप रहे तो पहले पटना फिर बिहार के कई प्रमुख शहरों से हाई स्पीड लक्ज़री ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा । बता दे की देश कई प्रमुख निजी कंपनियों ने इन ट्रेनों के बिहार से परिचालन को लेकर दिलचस्पी दिखाई है । हाल ही में नीति आयोग ने बिहार के 15 ऐसे रेल रुटों का चयन किया है जहा से यात्रियों को ऐसी ट्रेनों की जरूरत है तो वही इन ट्रेनों रूटों से रेलवे अच्छी कमाई कर सकती है, तो वही देश भर के 100 प्रमुख रेल रूटों पर ऐसे 150 ट्रेनों को चलाने की तैयारी है ।

देश की प्रमुख निजी कंपनियां रेल परिचालन को तैयार
रेलवे की ओर से जारी रूटों की सूची पर जल्द ही रेल बोर्ड जल्द ही अपनी मुहर लगा सकता है, इन ट्रेनो के परिचालन में कई निजो कंपनियों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है जिनमे रिलायंस, अडानी, टाटा सरीखी कई बड़ी कंपनिया शामिल है । बता दे की अब तक जो प्राइवेट ट्रेनें भारत में चल रही उनको IRCTC चला रही । अगले कुछ महीने सब कुछ सही रहा तो फिर बिहार के कई रेलमार्गो पर ऐसी लक्ज़री दौड़ते हुए देखना आम बात हो जाएगी ।

ये है वो रूट, जिनपर होगा हाई स्पीड ट्रेनो का परिचालन
• पटना-हदसर-पटना साप्ताहिक
• उधना-पटना-उधना साप्ताहिक
• इंदौर-दानापुर-इंदौर तीन दिन
• नईदिल्ली-पटना-नईदिल्ली प्रत्येक दिन
• दरभंगा-जोगेश्वरी (मुम्बई)-दरभंगा साप्ताहिक
• गया-आनंदविहार-गया तीन दिन
• पनवेल-पटना-पनवेल साप्ताहिक
• पाटलिपुत्र-तिरुचिरापल्ली-पाटलि पुत्र पांच दिन
• कटिहार-तिलक ब्रिज-कटिहार तीन दिन
• किशनगंज-तिलक ब्रिज-किशनगंज साप्ताहिक
• बरौनी-आनंद विहार-बरौनी दो दिन
• हावड़ा-पटना-हावड़ा प्रतिदिन
• आनंद विहार-छपरा-आनंद विहार दो दिन
• आनंद विहार-दरभंगा-आनंद विहार दो दिन
• आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार साप्ताहिक


