गया शहर में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड मुहल्ले से अब से कुछ ही देर पहले जिले का दूसरा कोरोना पॉजिटिव मामला उजागर हुआ। इस बार एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई है। उसके कोरोना पीड़ित की खबर मिलते ही मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह महिला व इनके पति 22 मार्च को दुबई से बनारस होते हुए गया आये थे। ,28 मार्च को डा. पंकज की टीम इनके घर इन्हें क्वारंटाइन करने के लिए लाने गये थे। उसके बाद महिला व उसके पति का ब्लड सैंपल भेजा गया था। इस दौरान यह महिला घर में ही होम क्वारंटाइन थी। आज रात 8 बजे रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही अच्छी बात ये है कि इनके पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिविल सर्जन डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त महिला को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शेष परिवार के भी ब्लड सम्पल्स लेने की तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं मंगलवार को पहाड़पुर के युवक का की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के छह सदस्यों को मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसका ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

शहर में भय का माहौल

बता दे कि जैसे ही गया शहर के लोगो को इस मामले की खबर मिली टैब से लोग अपने अपने घरों में सहमे बैठे है । मगध मेडिकल कॉलेज में पहले से भर्ती चार संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें रोका गया है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनका ब्लड सैंपल एक बार फिर से भेजा गया है। इस तरह अभी तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाली कुल मरीजों की संख्या 78 हो गयी है। इनमें दो पॉजिटिव है। वही 60 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इनमें से 56 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। चार संदिग्धों को एक बार फिर से जांच के लिए रोका गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here