Thursday, December 11, 2025
Google search engine
Homeराज्यबिहार में मिले 1820 कोरोना संक्रमित, इन जिलों से है मामले

बिहार में मिले 1820 कोरोना संक्रमित, इन जिलों से है मामले

बिहार कोरोना संक्रमितों के मामले में प्रत्येक दिन वृद्धि होती जा रही है,जिसके बाद राज्य में अब कोरोना की स्थिति पहले की उपेक्षा खराब हुई है, बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज दिन का पहला कोरोना अपडेट जारी कर दिया गया है, जिसमे 22 जुलाई को आधे दिन 1083 लोग तो वही 23 जुलाई को आधे दिन 737 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, यानी बिहार राज्य स्वास्थ विभाग की ओर से कुल मिलाकर एक साथ रिकॉर्ड 1820 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए ( 1820 corona positives in bihar ) । इन सभो मामलो में राजधानी पटना से सबसे अधिक 661 मामले सामने आये है, जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजो की कुल संख्या बढ़ कर 4786 हो गयी । कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भी संक्रमित है, बिहार में कोरोना महामारी के कारण अब राजनेता भी इसके शिकार होने लगे है, बीते कुछ दिनों के दौरान राज्य के पांच राजनेताओ की कोरोना मौत हो चुकी है जिनमे शुक्रवार को अररिया जिले के कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव की मौत हुई, नालंदा जिले के परिषद सदस्य कप्तान सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हुई, इससे पहले गुरुवार को एमएलसी मनोरमा देवी के पति बिंदेश्वरी देवी का निधन हुआ, बुधवार को आरजेडी नेता और दानापुर से विधानसभा प्रत्याशी राज किशोर यादव की मौत हुई तो वही मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के दरभंगा से विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की भी कोरोना के वजह से मौत हो चुकी है  ।

 

bihar corona
bihar corona

दरभंगा समस्तीपुर के बीच बाढ़ के कारण रेल सेवा ठप, ये ट्रेनें अब चलेंगी परिवर्तित मार्ग से

इधर पटना जिले के एनएमसीएच, दरभंगा जिले के डीएमसीएच, भागलपुर, मुज़फ़्फ़रपुर के कई डॉक्टर व स्वास्थ कर्मियों के पॉजिटिव होने की खबर सामने आयी है, पटना एम्स व एनएमसीएच में कोरोना से कई मौतों की सूचना पिछले 24 घंटो में सामने आयी है । इधर कोरोना के जद में अब बैंक कर्मी भी आने लगे है, खगरिया शहर के केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक भी कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उक्त शाखा को अनिश्चित काल के लिए बन्द कर दिया गया है । बिहार के सभी जिलो में लॉकडाउन तो लागू है पर इस लॉकडाउन में पहले वाली बात कहि नही दिख रही हालांकि बिना मास्क व सुरक्षा के सड़को पर निकल रहे लोगो को पुलिस फाइन जरूर काट रही । अगर सभी जिलों की बात करें तो अभी अभी आये कुल 1820 मामलो मे , अरवल से 35, औरंगाबाद से 2, बांका से 4, भागलपुर से 81, बेगूसराय से 78, भोजपुर से 34, बक्सर से 12, दरभंगा 22 , पूर्वी चम्पारण से 59, गया से 147, गोपालगंज से 7, जमुई 41, जहानाबाद से 39, कटिहार 26, खगरिया 31 , किशनगंज 11, लखीसराय से 30, मधेपुरा से 18, मधुबनी 2, मुंगेर 7, मुज़फ़्फ़रपुर से 99, नालंदा से 21, नवादा 7, पटना 661, पूर्णिया 31, रोहतास 101, सहरसा 1,  समस्तीपुर 21, सारण 121, शेखपुरा 9, शिवहर 11, सिवान 44, सीतामढ़ी 17, वैशाली 58, पश्चिमी चम्पारण 30 लोग संक्रमित मिले है । इन संक्रमितों के सामने आने के बाद बिहार में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 33511 हो चुकी है ।
[facebook-page href="https://facebook.com/BIHAREXPRESSNEWSHINDI" tabs="timeline"]

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments